Top News

तराई क्षेत्र में आज 80 वां स्वतन्त्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया!


बेलरायां खीरी=भारत=नेपाल सीमा के तराई क्षेत्र में एसएसबी की चौकियों में जवानों ने झंडा फहराने के बाद ग्रामीणों संग बैठक कर देश की सुरक्षा के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए लोगों को जागरूक किया एसएसबी चौकी कृष्णा नगर के सब इंस्पेक्टर रमेश सिंह नेगी,हेड कांस्टेबल नीतीश कुमार अनिल कुमार डाँगा,रघुनगर , बेलापरसुआ,एसएसबी की चौकियों पर भी जवानों ने झंडा फहराया गया।

प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा श्री गांधी इन्टर कालेज में प्रबन्धक राजेश अग्रवाल प्रधानाचार्य डा0अजय कुमार गुप्ता,नेहरु कन्या इन्टर कालेज में प्रबन्धक जगदीश प्रसाद,जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नरायन वर्मा,सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां में प्रधान प्रबन्धक,यूपी ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक,जिला सहकारी बैंक में शाखाप्रबंधक,पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी विशाल सिंह ने तथा दुधवा टाइगर रिजर्व वा बफरजोन  क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय वनाधिकारी राकेश तिवारी,भूपेन्द्र सिंह ने झंडा फहराया इस मौके पर विधालय के छात्र वा छात्राओं ने वीर शहीदों के नाम के जयकारों के साथ देश भक्ति गीत तथा झांकियां निकाली जिससे पूरे इंडो नेपाल सीमा की तराई क्षेत्र के लोग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे वहीं सुरक्षा की द्रष्टि से भारत=नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सघन जांच अभियान चलाया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं एसएसबी की सीमा पर निगरानी को देखते हुए लोग अपने को सुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं!

Post a Comment

أحدث أقدم