सिंगाही खीरी। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिद रोड से जुलूस
निकाली गई। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। हाथों में इस्लामी झंडा लेकर मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल हुए । हाफिज मोहम्मद फारूक ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद पूरी दुनिया के लिए रहनुमा बनकर आए। उन्होंने मानवता को मोहब्बत और अमन का रास्ता दिखाया। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। इस मौके पर लोगों ने भाईचारे के साथ पैगंबर के जन्मदिन पर विश्व शांति के लिए दुआ की और कुरान की तिलावत की। जुलूस में “हुजूर की अमद मरहबा” और “देखो मेरे नबी की शान” जैसे नारे गूंजे। इस दौरान लोगों ने एक- दूसरे को मुबारकबाद देते हुए मिठाई बांटी जाती है। सुरक्षा के मद्देनजर सिंगाही पुलिस थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे कस्बा इंचार्ज आशुतोष कुमार सिंह के साथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा
Post a Comment