तिकुनियां(लखीमपुर खीरी)।
बार्डर पर बह रही मोहाना नदी नेपाली नदियों संग मिलकर उत्पात मचा रही है,इसे रोकने के अभी तक किए गए सभी प्रयास असफल रहे है नदी कटान कर बंधे की तरफ बढ़ती जा रही है।
जसनगर गांव में मोहाना नदी ने कटान शुरू कर दिया है।गांव के भजन सिंहऔर पप्पू मौर्य के खेत कटने शुरू हो गए है। जसनगर गांव में बंधे के उत्तर बसे लोगो के घर व मंदिर के समीप बह रही नदी को रोकने के लिए सिंचाई विभाग की सभी योजनाएं बेअसर साबित हुई है।
बुधवार की देर शाम मोहाना नदी ने जसनगर के मजरा गांव फोहारी बाबा में कटान शुरू कर दिया है यहां पर भजन सिंह व पप्पू मौर्य के खेत कटने शुरू हो गए है और आदित्य खत्री, रामसरन मौर्य, बोबी, शिवलाल मौर्य, सिरताज,राजीव खत्री आदि किसान के खेत कटान के निशाने पर आ गए है। कटान को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
Post a Comment