Top News

सिंगाही से निकली पहली 101 फीट तिरंगा कांवड़ यात्रा, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा कस्बा

सिंगाही( लखीमपुर खीरी)- कस्बे के वार्ड नंबर आठ से पहली तिरंगा यात्रा छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए निकली। जिसमें भारी संख्या में कांवड़िए बोल बम बोलते हुए रवाना हुए।
कस्बे वार्ड नंबर आठ से पहली तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें 101 फीट की लंबाई तिरंगा ट्राली बनाकर सजाया गया है जो जिसे कावड़िए पैदल , छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ तक लेकर जाएंगे इसके साथ ही ब्रह्मोस तोप का प्रतीक और आठ फीट का शिवलिंग ट्राली पर बनाकर साथ - साथ जा रहा है।
इस कांवड यात्रा का शुभारंभ पचपेड़वा से किया गया। समिति के संरक्षक राहुल गुप्ता ने कमेटी के सदस्यों को पटका पहनाकर व पूजा अर्चना कर सभी कांवरियों को रवाना किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
 इसके बाद सभी कड़ियों ने दुर्गा मंदिर में पूजन मेन बाजार में बोल बम करते हुए बस स्टैंड होकर सिंगाही - निघासन रोड स्थित मोटे बाबा मंदिर पहुंचे जहां पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर जल भरा और बोल बम करते हुए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हो गए।
यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार चौबे, कस्बा इंचार्ज आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ रहे। पुलिस ने रास्ते भर यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की व्यवस्था संभाली।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार पुरवार, उत्तम मिश्र, बीजेपी नेता सुनील बत्रा, जोगेंद्र शाक्य, शुशील कटियार, रविकांत जायसवाल, कोषाध्यक्ष प्रभात शुक्ल, रूपेश सिंह, हरिओम सिंह, गजराम, निम्मू लाल सहित श्रद्धालु शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post