Top News

एक दशक से कोहराम मचा रही मोहाना, फसल डूबने के डर से किसानों की नींद उड़ी

तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)।
भारत नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों व किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है,लोगों को बाढ़ का भय सताने लगा है।
सीमा पर पिछले एक दशक से कोहराम मचाती आ रही मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से सीमाई इलाके में रहने वाले लोग वेचैन है, मोहाना नदी की विनाशलीला के चलते पिछले एक दशक से सीमाई इलाके का भूगोल बदल गया है। नेपाल में बहने वाली पथरहिया,कर्णाली, कंदरा आदि नदियां सीधे पहाड़ो से आकर मोहाना में मिलती है जिस कारण मोहाना नदी विकराल रूप धारण कर भारतीय सीमा में कोहराम मचाती है। मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव जसनगर, फुहारीबाबा, बाबापुरवा, जनकपुर आदि गांवों के वाशिंदों को बाढ़ का भय सताने लगा है और किसानों को गन्ने व धान की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post