Top News

सिंगाही में मंदिर से सटे शौचालय को लेकर फिर विवाद, पुलिस ने रुकवाया निर्माण

सिंगाही( लखीमपुर- खीरी) - कस्बे के वार्ड नंबर 11 में मंगलवार को संतोषी माता मंदिर से सटाकर बनाए गए शौचालय को प्रशासन की ओर से ढहा दिया गया था। इसके बाद अतिक्रमण कर्ताओं ने दोबारा वहीं पर फिर से दीवार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसको लेकर मंदिर के पैरोकार दीप श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना देकर काम रुकवाने की मांग की है। इसके बाद सिंगाही पुलिस ने कार्य रूकवा दिया है। गौरतलब  है कि कस्बे के वार्ड नंबर 11 मोहल्ला कांजी हाउस में नगर पंचायत के नामित सभासद प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व दीप श्रीवास्तव के पूर्वजों का संतोषी माता का मंदिर बना है। श्रीवास्तव परिवार का आरोप है कि वर्ष 2008 में पड़ोस के रहने वाले मो. साकिर ने मंदिर की दीवार से सटाकर नगर पंचायत की जमीन पर शौचालय बना दिया था। जिसको लेकर न्यायालय में वाद भी चला जो कि 2023 में खारिज हो चुका है। वहीं इसको लेकर कस्बे के हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश चल रहा था। इसको लेकर मंगलवार को एसडीएम राजीव निगम व चेयरमैन मोहम्मद ने मौके पर पहुंचकर शौचालय ध्वस्त करा दिया था। दीप श्रीवास्तव ने सिंगाही पुलिस को सूचना देकर बताया कि उक्त स्थल पर मो.साकिर ने मंदिर से सटाकर दीवार बनाने और शौचालय का पानी बहाने का आरोप लगाया है। इसके पुलिस ने दीवार का कार्य रूकवा दिया है तथा दोनो पक्षों से एसडीएम के समक्ष वार्ता करने का सुझाव दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post