सिंगाही खीरी। ग्राम पंचायत भेरौड़ा के मजरा चिरकुआ गांव में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मगरमच्छ गांव के नन्दकिशोर के घर में घुस आया। अचानक घर में मगरमच्छ देख परिवार के लोग डर के मारे बाहर भागे और शोर मचाया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। करीब 6 फीट लंबे मगरमच्छ को घर में देख ग्रामीण सहम गए। बताया जा रहा है कि पास की नदी या नाले से भटककर मगरमच्छ रिहायशी इलाके में पहुंच गया।
घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दे दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर जंगली जानवर गांव की तरफ आ जाते हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
Post a Comment