तिकुनिया(लखीमपुर खीरी) टायर चौराहा से सुथना बरसोला ,खमरिया , सहनखेड़ा , जाने वाला रास्ता राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है ।थोड़ी सी बरसात इस पंचायत की जल निकासी की समस्या को उजागर कर देती हैं।
निघासन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सुथना बरसोला में सड़को के विकास कार्यों का गुणगान होता आया है लेकिन विकास कार्यों में सबसे जरूरी समस्या जल निकासी की होती है जिस पर बीते 10वर्षों में जो कार्य किए गए है वो जनता के हित को ध्यान में न रखकर बंदरबांट पर ध्यान रखकर किए गए जिसका परिणाम यह हुआ कि जल निकासी की समस्या का समाधान नही हो पाया और लोग गंदे भरे हुए पानी से निकलने को मजबूर है ।पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते कई रास्तों पर जलभराव हो गया है मुख्य समस्या टायर चौराहे से सहनखेड़ा खमरिया सुथना बरसोला के ग्रामीणों को है और इसी रास्ते पर पड़ने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे इसी जलभराव से होकर निकलते है इतना ही नहीं इसी रास्ते पर साप्ताहिक बाजार जो कि मंगलवार और शुक्रवार को लगती है उस बाजार में भी लोग गिरकर चोटिल होकर पहुंचते है।
ग्राम प्रधान शफीक अहमद ने बताया कि कई बार नाले को बनाने का प्रयाश किया लेकिन सफलता नही मिली और बिना नाला निर्माण किए यह समस्या हल नही होगी, प्रयास जारी है।
Post a Comment