तिकुनिया (लखीमपुर खीरी) आगामी सावन माह एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कोतवाली परिसर में सीओ शिवम् कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीओ शिवम् कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, कांवड़ यात्रा आयोजकों,डीजे संचालको एवं गणमान्य नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बैठक में यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और कावड़ वाले रास्ते पर जो मीट बिक्रेताओ की दुकान है वह सावन भर बंद रहेगी और सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सीओ शिवम कुमार ने परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर कोतवालअवनीश कुमार स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांवड़ यात्रा समिति के सदस्य ,प्रधान आकाश मित्तल, आशिक अली,अफलाख खां, किशन महावर, सोनू अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, विशाल, मोहम्मद मियाँ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Post a Comment