मझगई ( लखीमपुर खीरी)-
बम्हनपुर स्थित रामाधीन इंटर कॉलेज में बाढ़ चौकी स्थापित की गई हैं।राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण यादव को बाढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया हैं।
जिला प्रशासन के निर्देशन में तराई क्षेत्र में बाढ़ के मद्देनजर तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटेने व बाढ़ पीड़ितों/नौनिहालों आदि की सुरक्षा व्यवस्था हेतु बम्हनपुर क्षेत्र के बोटपुरवा,सुरजीपुरवा, हुलासीपुरवा,नौगवां, यादवपुरवा,दौलतापुर, रामपुर,द्वारिकापुर,लालबोजी और मदनापुर गांवों में बाढ़ का खतरा अधिक रहता हैं। इन गांवों बाढ़ को देखते हुए जनहित में चौकी बनाई गई हैं।बाढ़ चौकी प्रभारी लक्ष्मण यादव ने बताया कि पहाड़ों में हो रही लगाकर बारिश के कारण मैदानी क्षेत्र में बाढ़ की संभावना बढ़ गई हैं।शारदा और सुहेली नदी पास में होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं।बाढ़ चौकी में बचाव किट,लोगों को ठहराने की व्यवस्था और बाढ़ राहत शिविर बनाया गया हैं।स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया हैं।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण यादव, लेखपाल शैलेंद्र सिंह, लेखपाल अभिषेक राठौर, लेखपाल अवधेश कुमार, लेखपाल सौरभ वर्मा, विद्युत कर्मी मलिक पाल, आपदा मित्र नरेंद्र कुमार व आपदा मित्र रवि तिवारी मौजूद रहे।
Post a Comment