Top News

नेपाल से भटककर आए तीन नाबालिग बच्चों को पलिया पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। पलिया पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए नेपाल से भटककर भारत पहुंचे तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि नेपाल निवासी सचिम कुंवर (10), कुशल सोनार (8) और अमान जोशी (10) 20 जुलाई को अपने घर से लापता हो गए थे। इस संबंध में नेपाल में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
नेपाल पुलिस से दूरभाष पर प्राप्त सूचना के आधार पर पलिया पुलिस ने तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मंगलवार को तीनों बच्चों को नेपाल पुलिस तथा उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पलिया पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post