Top News

चखरा के गौ आश्रय से पाली जा रही सौकड़ौ गायों का पैसा ना आने चारा का संकट हुआ पैदा ग्रामीणों ने इसकी डीएम से की शिकायत गौशाला में गायों के नाम भी हो रहा गोलमाल

निघासन (लखीमपुर खीरी) विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम चखरा में बना गौशाला भी भृष्ट्राचार की भेंट चढ़ता जा रहा है। गौशाला में कम गायों को अधिक गायों को चढ़ाकर उसका पैसा जेबों में भरा जाता है।वहीं गांवों में पालने के लिए सुपुर्द की गायों का भी एक माह से पैसा ना आने से चारा का संकट पैदा हो गया है।जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर कार्यवाही की मांग की है।
चखरा के मजरा मुंशीगड़ निवासी के अधिकांश लोगों को गायो के पालने के लिए सुपुर्द किया था जिसमें तौहीदरजा,जयबुन बानो,सलीना बानो,सम्सुल बानो,मस्तान शाह,अजूफा बानो, इकबाल सहित सैकड़ौ की संख्या में गायों को सुपुर्द कर उनके खाते खुलवाए गये थे एक गाय के हिसाब से एक दिन का 50 रुपये एक माह का 1500 रुपया आता था। ग्रामीण बाताते है जिसका सत्यापन भी कराया जाता था।इधर 11माह बीत जाने बाद किसी के खाते पैसा ना आने चारा का संकट पैदा हो गया है।गाय पालने वाले ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया है गांव का गौशाला की देखरेख करने से पूछें जाने पर कहा इसका सत्यापन करा दो ताकि सभी का पैसा आने लगे इतना कहने पर वह भड़क गया और पैसे की मांग करने लगा  यह भी आरोप लगाया कि तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं पैसे दोगें तभी काम होगा।इस बात की भी शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की है।
उधर गौशाला में जो गोलमाल किया गया है। उसमें मौके पर पड़ताल की जिसमें 100 से कम गायें है जबकि लिखा-पढ़ी में 401का पैसा लिया जाता है।वहीं चारा के नाम पर डोढ़ा खिलाया जाता है। जबकि मानक दाना भी है।जो गायों नहीं खिलाया जाता है।इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post