तिकुनियां(लखीमपुर खीरी)।
रेलवे स्टेशन के समीप स्थित ब्रह्मदेव स्थान पीपल मंदिर पर खाटू श्याम को मुकुट व कंठमाला अर्पित की गई।
कस्बे के पीपल मंदिर पर करीब एक वर्ष पूर्व श्याम बाबा की छबि को गाजे बाजे के साथ स्थापित किया गया था। सोमवार को वरिष्ठ नागरिक दुर्गा प्रसाद गोयल व उनके पुत्र अशोक कुमार गोयल ने मंदिर में स्थित श्रीश्याम प्रभु की छवि पर वैदिक मंत्रों के साथ मुकुट और कंठमाला को अर्पण किया है।
Post a Comment