तिकुनिया (लखीमपुर खीरी) ऐपजा के बैनर तले हो रहे तिकुनिया प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में सोमवार को दीपनगर और बम्हनपुर के मध्य सेमीफाइनल का मैच खेला गया।जिसमें दीपनगर बहम्मन पुर को भारी अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।दीपनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेने का फैसला लिया , दीपनगर की शुरुआत अच्छी रही पहले विकेट के लिए रिंका और आमिर ने 36 रन जोड़े , बारह ओवर के इस खेल में आमिर के 32 रन की बदौलत दीपनगर की टीम ने 75 रन का स्कोर किया।
बम्हनपुर की ओर से इरफान ने 2 विकेट लिए ।
जवाब में बम्हनपुर की शुरुआत करने आए बल्लेबाज रनों के लिए तरसते रहे निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट पर 44 रन ही बना सकी ।
दीपनगर टीम की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी करने पर आमिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।प्रथम सेमीफाइनल का उद्घाटन करने आए मुख्य अतिथि कृष्णा सिंह बाबू भैया ने रिबन काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया और कहा कि इलाके की छुपी हुई प्रतिभाओ को निखारने के लिए यह खेल जरूरी है,जिनमे प्रतिभा है उन्हें आगे बढ़ना चाहिए,ऐसे लोग पैसो की चिंता न करे। मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट के आयोजकों को भी सम्मानित किया।
Post a Comment