सिंगाही। शुक्रवार रात सिंगाही-निघासन मार्ग पर अचानक सामने आई नीलगाय से टकराने के कारण निघासन से घर लौट रहे पत्रकार मोबीन अहमद की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में मोबीन अहमद बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, सिंगाही क्षेत्र के पत्रकार मोबीन अहमद शुक्रवार शाम अपने निजी कार्य से निघासन गए थे। देर रात वापस लौटते समय सिंगाही-निघासन मार्ग पर सुहेली नदी पुल और घोसियाना मोड़ के बीच अचानक एक नीलगाय सड़क पार करने लगी। इसी दौरान उनकी मारुति ब्रेजा कार नीलगाय से टकरा गई। हादसे में कार को भारी क्षति पहुंची, जबकि मोबीन अहमद सुरक्षित बच गए।
Post a Comment