Top News

सिंगाही में शंकराचार्य का आह्वान: गाय को राष्ट्रीय पशु के साथ राज्य पशु का दर्जा मिले, गौशाला बनेगी

सिद्ध बाबा मंदिर पर आरती करते श्रद्धालु
सिंगाही खीरी। 81 दिवसीय गविष्टि गौ-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध यात्रा के तहत शुक्रवार शाम को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज सिंगाही पहुंचे जहां कस्बे के बस स्टॉप पर स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि आगामी चुनाव में गाय माता न मानने वालों को वोट न दें और जो लोग गौ माता को केवल पशु मानते हैं उन्हें वोट न दिया जाए।
सिंगाही बस स्टैंड पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का स्वागत करते श्रद्धालु
इसके बाद स्वामी जी सिंगाही कला के सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रांगण में लव दीक्षित, शिखर तिवारी सहित अन्य आयोजकों व श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र हैं और उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि गाय को राष्ट्रीय पशु के साथ-साथ राज्य पशु का भी दर्जा दिया जाए।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के प्रवचन सुनती श्रद्धालु
स्वामी जी ने सभी श्रद्धालुओं से श्रद्धा अनुसार हाथ में पैसे रखवाकर संकल्प दिलाया कि सिंगाही में वृहद गौशाला का निर्माण कराया जाए। शंकराचार्य के आगमन पर बस स्टॉप से लेकर सिद्ध बाबा मंदिर तक श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
आरती करते गौ सांसद लव दीक्षित
यात्रा के दौरान गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति और धर्म रक्षा का संदेश दिया गया। यह 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा 3 मई से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्वामी जी निघासन के लिए प्रस्थान कर गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post