बेलरायां खीरी -ग्लोबल टाइगर डे 29 जुलाई के परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 27 जुलाई को दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की समस्त रेंजों में लांग पेट्रोलिंग प्रारंभ की गई। यह पेट्रोलिंग अनवरत रुप से 24 घण्टे जारी रहेगी। इसका शुभारंभ आज प्रातः महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा द्वारा दुधवा पर्यटन परिसर में हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
शेष रेंजों की टीमों द्वारा पेट्रोलिंग अपनी-अपनी रेंजों में अपने-अपने लीडर के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया। दुधवा पर्यटन परिसर में दुधवा रेंज की टीम एवं सुरक्षा दल की टीम द्वारा पेट्रोलिंग प्रारंभ की गई। इस पेट्रोलिंग की मानीटरिंग वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां के साथ अन्य उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इस लांग पेट्रोलिंग में समस्त प्रकार पेट्रोलिंग सम्मिलित है, जिसमें वन विभाग की टीम चार पहिया, दो पहिया वाहन, साइकिल, पैदल, हांथी, नांव आदि के साथ-साथ पैदल पेट्रोलिंग को वरीयता दी गई है जिससे वन तथा वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु उठाया कदम काफी सराहनीय माना जा रहा है।आज विपरीत मौशम के बावजूद समस्त टीमों की लांग पेट्रोलिंग निरंतर जारी है।
तराई की आवाज से बेलरायां से शकील खान की रिपोर्ट
إرسال تعليق