तिकुनियां, खीरी। फरधान थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक,जो कि नेपाल बिकने जा रही थी को एसएसबी ने मरिया घाट पर पकड़कर फरधान पुलिस के सुपुर्द किया है।
खखरोला पोस्ट प्रभारी मेघराज को फरधान पुल्स ने सूचित किया कि उनके क्षेत्र से एक मोटर साईकिल 5 जून की रात्रि में चोरी हो गई है और चोरी की गई मोटर साइकिल मरिया घाट से नेपाल बिक्री के लिए जा सकती हैं। एसएसबी और पुलिस ने मिलकर मरिया घाट होकर नेपाल जाने वाली मोटर साइकिल को चेक किया । इसी क्रम में मोटर साइकिल नम्बर UP 31 AP 3787 घाट पर आई, उसको रोकने के पश्चात ड्राइवर से नाम पूछा गया,उसने अपना नाम मुस्लिम खान, गाँव रामापुर, पोलिस स्टेशन सदर, लखीमपुर खीरी बताया। उससे मोटर साइकिल के कागज मांगने पर उसने बताया कि यह मोटर साइकिल वो चोरी करके लाया है और नेपाल बेचने के लिए जा रहा था , इसके पश्चात पोलिस और एसएसबी ने आरोपी मुस्लिम खान को हिरासत में ले लिया गया और आरोपी से पूछताछ करने के बाद मोटर साइकिल व आरोपी का सीज़र बनाके फरधान पुलिस के सुपर्द कर दिया गया।
Post a Comment