Top News

सिंगाही नगर पंचायत में लाखों की लागत से बना नाला पहली बारिश में धराशायी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास गिरा नाला
सिंगाही खीरी। नगर पंचायत सिंगाही में लाखों रुपये की लागत से बना नाला पहली ही बरसात में धराशायी हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बना यह नाला सोमवार हुई तेज बारिश नहीं झेल पाया और कई जगह से टूटकर बिखर गया। 
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। सीमेंट-गिट्टी का अनुपात सही नहीं रखा गया और नाले की नींव भी कमजोर थी। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी नाला एक सीजन की बारिश नहीं सह पाया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कस्बे के समाजसेवी शिखर तिवारी बताया कि मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए उनका कहना है कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर जनता के साथ धोखा किया गया है।उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी राजीव निगम ने कहा है कि नाले की मरम्मत करवाई जाएगी ताकि पानी की निकासी में कोई परेशानी न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post