लखीमपुर खीरी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद खीरी में उत्साह का माहौल रहा। जिलाधिकारी खीरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी ने नवीन मण्डी स्थल राजापुर और रिर्जव पुलिस लाईन लखीमपुर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और योगासन का अभ्यास किया।
रिर्जव पुलिस लाईन व नवीन मण्डी स्थल राजापुर में हुए भव्य कार्यक्रम में खीरी पुलिस के जवान, जिले के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों ने सभी को विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक शांति और अनुशासन का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
सामूहिक योगाभ्यास के दौरान विभिन्न आसनों के प्रदर्शन से पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया। जनपद खीरी पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य, फिटनेस और जन-जागरूकता का संदेश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।
Post a Comment