Top News

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिंगाही पुलिस का पैदल मार्च, वाहन चेकिंग में कटे चालान

पैदल गश्त करती सिंगाही पुलिस
सिंगाही-खीरी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से मंगलवार को सिंगाही पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस टीम बॉडी प्रोटेक्टर से लैस नजर आई। बाद में खैरीगढ़ तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें कई दोपहिया वाहनों के चालान किए गए।
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने एसआई गंगा सिंह यादव व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ थाने से पैदल मार्च शुरू किया। पुलिस टीम बस स्टैंड होते हुए महारानी सुरथ कुमारी रोड स्थित मुख्य बाजार तक पहुंची। पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।
इसके बाद पुलिस टीम खैरीगढ़ तिराहे पर पहुंची, जहां वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, कागजात अधूरे होने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब एक दर्जन दोपहिया वाहनों के चालान किए गए।

Post a Comment

أحدث أقدم