Top News

घर में चोरी करने घुसे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई से मौतचाकू हमले में दो लोग घायल,

चोरों के द्वारा बिखेरा गया समान
धौरहरा-खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार गांव में शुक्रवार देर रात चोरी की वारदात के दौरान बड़ा बवाल हो गया। घर में घुसे चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथियों द्वारा किए गए चाकू हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घर के बाहर जमा भीड़
जानकारी के अनुसार राजापुर बाजार निवासी सुशील भार्गव के घर शुक्रवार रात करीब दो बजे कुछ चोर घुस आए। घर के भीतर खटपट की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और चोरों को घेर लिया। इसी दौरान दो चोर मौके से भाग निकले, जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पास के केले के खेत में पकड़ लिया
आरोप है कि पकड़े गए चोर की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मंदूरा निवासी मुन्नीलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।
घटना के दौरान मृतक के साथियों ने परिवार के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अंकित और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही खमरिया थाना पुलिस और धौरहरा क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم