सिंगाही-खीरी। थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव में लापता युवक का शव गांव के पश्चिम स्थित जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शीतलापुर निवासी 23 वर्षीय प्रह्लाद पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को परिजन करीब 20-25 लोगों के साथ उसकी तलाश में निकले थे। तलाश के दौरान गांव के पश्चिम स्थित दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन क्षेत्र के जंगल में, किला रेस्ट हाउस जाने वाले रास्ते पर उसका शव पेड़ से लटका मिला।
इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment