सिंगाही - खीरी। रविवार को सिंगाही - निघासन रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।जबकि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर झाड़ियों में नीचे उतर गई।
तिकोनिया कोतवाली क्षेत्र के खैरटिया निवासी गुरप्रताप सिंह अपने परिवार को महंगापुर गुरूद्वारे से मत्था टेक कर अपनी कार से वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय सिंगाही - निघासन के बीच रास्ते धारीवाल शोबती क्रेशर के पास सिंगाही की ओर आर रही ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने तेज रफ्तार में रीपर मशीन को ओवरटेक करते समय जोरदार टक्कर मारकर सड़क से नीचे उतर गया। इस घटना गुरप्रताप सिह और उनका परिवार बाल - बाल बच गया। जबकि उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा है और उसका चालक भी सुरक्षित बच गया।
घटना की जानकार मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे और एस आई आशुतोष सिंह मौके पर पहुंच गए घटना संबंधित लोगों से पूछताछ कर वाहनो को सुरक्षित हटवाने की तैयारी शुरू कर दी।
إرسال تعليق