Top News

बालेन शाह के आदेश का असर: तिकुनियां-रननगर की दुकानें हुईं वीरान

तिकुनियां। पड़ोसी देश के मुखिया के कस्टम जांच बढ़ाने के आदेश से सीमा से सटी भारतीय बाजारों में सन्नाटा सा पसरा हुआ है, एंट्री पॉइन्ट भी शांत हुए पड़े हैं अब इन पाइंटों पर चहल पहल कम देखने को मिल रही है।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की सख्ती का असर सीमा के दोनों तरफ देखने को मिल रहा है। इस आदेश से पूर्व जहाँ सीमा से सटी भारतीय बाजारों में नेपाली नागरिकों की भारी संख्या में आमद होती थी जिससे भारतीय बाजारों में रौनक रहती थी और सीमाई क्षेत्र में रहने वाले नेपाली नागरिकों को भी सस्ता सामान उपलब्ध हो जाता था।
नेपाल सरकार ने 100 रुपये से अधिक की खरीद पर कस्टम शुल्क अनिवार्य कर दिया है, जिससे सीमा पर सामान की कड़ी जांच की जा रही हैं। नेपाल के जोशीपुर, सुखखड़, भजनी,राजापुर सहित अन्य सीमाई गावो के वाशिंदों का कहना है कि अब रोजमर्रा की चीजों की जांच होने के चलते महंगाई बढ़ गई है। इधर नेपाली जनता के भारतीय बाजारों में न आने से रननगर,बनवीरपुर और तिकुनियां की बाजारों में सन्नाटा सा पसरा दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post