सिंगाही-खीरी। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को कस्बे के क्वीन मेरी गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने शिक्षा जागरूकता रैली निकाली।
शिक्षकों के मार्गदर्शन में रैली स्कूल परिसर से शुरू हुई और छावनी क्षेत्र से होते हुए भेड़ौरा के वार्ड नंबर 2, 4 और 8 के मुख्य मार्गों से गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में शिक्षा का महत्व बताने वाले बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे थे।
रैली के माध्यम से बच्चों ने घर-घर जाकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। नारे और तख्तियों के जरिए सभी से अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने की अपील की गई। स्कूल प्रशासन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है।
Post a Comment