Top News

अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर नौरंगाबाद में भव्य आयोजन, विधायक ने किया माल्यार्पण

अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते विधायक शशांक वर्मा
                       सिंगाही-खीरी
अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौरंगाबाद स्थित अम्बेडकर पार्क में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
विधायक ने भगवान बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांत आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी से इन विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस मौके पर डॉ. इंद्रेश्वर वर्मा, सुदीप कुमार निगम, रामकुमार वर्मा, दीपक गुप्ता, ग्राम प्रधान युजवेंद्र अवस्थी, जसप्रीत सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित

Post a Comment

Previous Post Next Post