Top News

मितौली में 21 अप्रैल को सीएम योगी का आगमन, तैयारियां तेज

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह 
मनोज गोस्वामी
लखीमपुर खीरी। कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली में 21 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है।
गुरुवार को पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, खंड विकास अधिकारी मितौली अमित सिंह परिहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंच स्थल , सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं। प्रशासनिक अमला लगातार मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों की निगरानी कर रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم