Top News

जौरहा नदी में अवैध खनन, खनन इंस्पेक्टर ने पकड़ी बालू से भरी 2 ट्रॉलियां

सिंगाही खीरी - थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के पास मंगलवार सुबह खनन इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर बालू से लदी जा रही दो ट्राली ट्रैक्टरों को पकड़ कर सिंगाही पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक जौरहा नदी के भौका घाट से अवैघ खनन की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए खनन इंस्पेक्टर ने मौके पर छापेमारी करते हुए मोतीपुर और भौका गांव के बीच रास्ते पर जा रही दो बालू भरी ट्रॉली ट्रैक्टरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
खनन इंस्पेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मोतीपुर गांव के पास बालू से भरी दो ट्राली ट्रैक्टरों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया है, वाहनों को सीज कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم