विश्व गौरैया दिवस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएँ

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'विश्व गौरैया दिवस' के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रकृति के संतुलन में गौरैया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए इसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गौरैया केवल एक पक्षी नहीं, बल्कि हमारे बचपन की यादों और ग्रामीण व शहरी परिवेश का एक अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली और कंक्रीट के बढ़ते जंगलों के कारण यह नन्हा पक्षी आज संकट में है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को प्रकृति और पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनाएं ताकि आने वाली पीढ़ी जीव-जंतुओं के महत्व को समझ सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post