Top News

खेल कूद प्रतियोगिता महाराजा अग्रसेन खेल मैदान पर संपन्न


 तिकुनियां-खीरी। न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता महाराजा अग्रसेन खेल मैदान पर संपन्न हुई। यहां जीते हुए बच्चों को ब्लाक में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।

बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में सोमवार को न्याय पंचायत खमरिया कोईलार की प्रतियोगिता महाराजा अग्रसेन खेल मैदान पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के बीच दौड़, कबड्डी, खो-खो,गोला फेंक, ऊंची व लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरुस्कार दिया गया।

इस अवसर पर देवेंद्र सिंह,रमेश कुमार,तेज प्रताप यादव,छबिलाल सोनकर,विवेक चौधरी, मितान सिंह,ब्रजेश कुमार,जयवीर सिंह,जितेंद्र कठेरिया,ललित राठौर,सचिन यादव,भानु रस्तोगी,विकास अग्रवाल,सुशील यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

أحدث أقدم