Top News

अवैध बंदूक और तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार पढ़ुआ पुलिस ने मुन्नूपुरवा मार्ग से दबोचा, कारतूस भी बरामद

निघासन (खीरी)। अवैध शस्त्रों के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पढ़ुआ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी बंदूक, एक 12 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किया है।

पढुआ थाना प्रभारी मोहित पुण्डीर के मुताबिक सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पढ़ुआ पुलिस टीम ने मुन्नूपुरवा जाने वाले मार्ग पर टांपरपुरवा खड़ंजा मार्ग तिराहे के पास घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान विभू उर्फ शिवकमल शुक्ला पुत्र जयप्रकाश शुक्ला, निवासी मुन्नूपुरवा खरवहिया नंबर-2, थाना पढ़ुआ, जिला खीरी के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी बंदूक, एक 12 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा 12 बोर कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद हुआ। मामले में थाना पढ़ुआ में मुकदमा अपराध संख्या 536/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे तक दर्ज है।

Post a Comment

أحدث أقدم