लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा कवच योजना के तहत भारत-नेपाल बॉर्डर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पलिया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई दिनांक 22 सितंबर 2026 को गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर डिगनिया तिराहा के पास की गई। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मान बहादुर साऊद पुत्र केशे साऊद निवासी लालपुर खैरेनी वार्ड नंबर 7 गोदावरी नगर पालिका जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र और रवि रैकाल पुत्र कृष्ण बहादुर कामी मूल निवासी ग्राम भासी वार्ड नंबर 01 भीमदत्त नगर पालिका जिला महेन्द्रनगर नेपाल राष्ट्र हाल पता पुरचौड़ी वार्ड 1 पुरचौड़ी नगर पालिका जिला बैतड़ी नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान अभियुक्त मान बहादुर साऊद के कब्जे से 3.30 ग्राम और रवि रैकाल के कब्जे से 1.32 ग्राम कुल 4.62 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है। इस संबंध में थाना गौरीफंटा पर मु0अ0सं0 26/26 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली गौरीफंटा पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रमीत कुमार और कांस्टेबल हेमन्त कुमार शामिल रहे, जबकि एसएसबी की बी कंपनी बनकटी 39वीं वाहिनी की टीम में असिस्टेंट कमांडेंट विवेक यादव, सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार, आरक्षी नलीन पाठक, आरक्षी लक्ष्मीकान्त रॉय, आरक्षी तेजपाल महेरिया और आरक्षी डाभी सुनील कुमार शामिल रहे।
إرسال تعليق