निघासन-खीरी। निघासन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नौबना में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने शिरकत कर ग्रामीणों से संवाद किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।जन चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा खीरी लोकसभा सांसद उत्कर्ष वर्मा, चौधरी हिमांशु पटेल, पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा और सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने ग्रामीणों से क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। वक्ताओं ने कहा कि PDA जन चौपालों का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को समझना है।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा गांवों में लगातार जनसंपर्क बनाए रखने पर चर्चा की। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करने का आह्वान किया।
जन चौपाल में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक वर्मा, हेमन्त भार्गव, उमाशंकर यादव, क्षंगा पाल, तरुन गुप्ता, माजिद अली, हर्षित वर्मा, विनीत वर्मा, शुभम वर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

إرسال تعليق