निघासन। विधानसभा क्षेत्र निघासन के रमियाबेहड़ और अंतर्वेद मंडल के कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम शनिवार को बैरिया स्थित पेहारी बाबा इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की।
कार्यक्रम में निघासन नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य, आचार्य संगम लाल मिश्र, जिला कार्यकारिणी सदस्य नागेंद्र सिंह सेगर, अशोक तिवारी और वीरेंद्र मिश्र समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस दौरान भाजपा नेता महेश गुप्ता, भगवान सिंह, राजीव मिश्रा, मुनेश पांडे, रवि मिश्रा, प्रदीप शुक्ला और प्रतोष मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से चुनावी तैयारियों को नई गति मिलेगी। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के आगमन को भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहवर्धक बताया।

إرسال تعليق