निघासन (विधि संवाददाता)। जिला जज शिव कुमार के निर्देशन में सोमवार को सिविल कोर्ट परिसर निघासन में हिंदी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज जूनियर डिवीजन पुष्पेंद्र सिंह ने की।
गोष्ठी का संचालन सिविल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता राकेश कुमार वैश्य ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदी भाषा के महत्व, न्यायिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग तथा हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल गुप्ता, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, महामंत्री उमाकांत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। उपस्थित अधिवक्ताओं ने हिंदी भाषा के सम्मान और उसके अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।

إرسال تعليق