Top News

खेत में चारा लेने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला, दहशत

 

निघासन (लखीमपुर खीरी)। ग्राम सहतेपुरवा में खेत में चारा लेने गए एक ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में चंद्रिका पुत्र प्यारे घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

बताया गया कि चंद्रिका खेत में चारा लेने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में मौजूद तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। पास के खेतों में काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से घायल चंद्रिका को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया गया।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर निगरानी शुरू की।

तेंदुए के हमले की घटना से सहतेपुरवा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से खेतों और आसपास के इलाकों में सतर्कता बरतने तथा अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है। वन क्षेत्राधिकारी  ने बताया कि ग्रामीण को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है और गांव में बाघ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है

Post a Comment

أحدث أقدم