तिकुनियां-खीरी। सशस्त्र सीमा बल, तृतीय वाहिनी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक सुभाष कुमार की अगुवाई में जी कंपनी, खखरोला के जवानों द्वारा आज भारत-नेपाल सीमा स्थित तिकुनिया चेक गेट के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान जवानों ने भारत से नेपाल जाने वाली सीमा सड़क के दोनों ओर साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया तथा सीमावर्ती क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर सीमांत क्षेत्र के ग्रामीण भी उपस्थित रहे और जवानों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
निरीक्षक सुभाष कुमार ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमा क्षेत्र को स्वच्छ रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों एवं जवानों में स्वच्छता के प्रति जोश और जागरूकता का संचार किया।
यह देश है हमारा,
यह सरहदें हमारी ।
आतंकवाद हम मिटा रहें
अब गंदगी की है बारी।।
दुश्मन भी लोहा मान गए,
वे सीधे ही सुरधाम गए।
अब गंदगी से जारी ,
अभियान है हमारी!!
स्वच्छता हि सार है,
निहित स्वच्छ विचार है,
खुशियां भी अपरंपार हैं
जीवन का मुख्य आधार है।।
गंदगी दूर भगाएंगे,
निरोगी जीवन लाएंगे !
ना जाए गंदगी से जान किसी का
हम ब्रह्म ढाल बन जाएंगे।!
जन मन की हम आवाज बनें
इस वसुंधरा की शान बनें!
मिलेगी स्वच्छ परिवेश सभी को
हम स्वच्छता का पैगाम बने!!
कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वच्छता अपनाने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। सशस्त्र सीमा बल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ सीमा क्षेत्र का निर्माण भी उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
إرسال تعليق