मुखबिर की सूचना के आधार पर सीमा चौकी खखरौला व सीमा चौकी रननगर की संयुक्त नाका टीम ने पिलर संख्या 708 से लगभग 800 मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर घात लगाई। तभी भारत से नेपाल की ओर जा रही 04 मोटरसाइकिलों को रोका गया, जिन पर 13 बोरी अवैध यूरिया खाद लदी हुई थी। पकड़े गए तस्करों ने स्वीकार किया कि उक्त खाद को नदी के रास्ते सीमा पार कर नेपाल में अधिक दाम पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। पूछताछ में पकड़े गए लोगो ने अपना नाम अंकित कुमार,चंदन कुमार और सर्वजीत सिंह निवासी बनवीरपुर/रननगर बताया है। एसएसबी ने तेरह बोरी यूरिया खाद,चार बाइक UP31CP 1484,HP17B 8513,UP77C8273औरUP43F 8894 सहित तीन आरोपियों को पकड़ कर कस्टम के सुपुर्द किया है।
निरीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में सीमा चौकी खखरौला के जवानों द्वारा सीमा पर 24 घंटे सतर्क निगरानी रखी जा रही है। तस्करी रोकने के साथ-साथ एसएसबी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम (CAP) के तहत सीमावर्ती गांवों में जागरूकता अभियान, सफाई अभियान व ग्रामीणों से बेहतर संबंध स्थापित कर राष्ट्र की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई जा रही है।


إرسال تعليق