शिखर तिवारी ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर विभिन्न टीमों से संपर्क किया जा रहा है। आयोजन समिति का प्रयास है कि इस बार भी प्रतियोगिता में बेहतर और प्रतिष्ठित टीमों की भागीदारी सुनिश्चित हो, ताकि दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकें।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों का उत्साह और खिलाड़ियों की भागीदारी उत्साहजनक रही थी। इसी को देखते हुए इस वर्ष प्रतियोगिता को और बेहतर ढंग से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
क्षेत्र के खेल प्रेमियों की ओर से भी इस बार बाहर की अधिक से अधिक प्रतिष्ठित टीमों को प्रतियोगिता में शामिल करने की मांग की जा रही है। स्थानीय स्तर पर चुनिंदा टीमों को ही अवसर देकर बाहरी टीमों की संख्या बढ़ाने से मुकाबलों का स्तर और रोमांच बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
शिखर तिवारी ने कहा कि आयोजन समिति की कोशिश है कि 103वें फुटबॉल टूर्नामेंट को बेहतर व्यवस्थाओं के साथ भव्य रूप दिया जाए।

إرسال تعليق