Top News

रक्षा बंधन पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बांधी राखी

 


तिकुनियां-खीरी। कस्बा स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से रक्षा बंधन पर्व आध्यात्मिक संकल्प, आत्मिक प्रेम और मानवीय मूल्यों के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की महिलाओं ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पैतृक गांव बनवीरपुर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत परमपिता परमात्मा शिव को ध्यान में रखकर की गई। ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मिक प्रेम, पवित्रता और सकारात्मक संकल्प का संदेश भी देता है। संस्था का उद्देश्य लोगों को मन की शांति, आत्म जागरूकता और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करना है।

ब्रह्माकुमारी संस्था की महिलाओं ने कहा कि सच्चे अर्थों में परमात्मा ही मनुष्य के रक्षक और मार्गदर्शक हैं। रक्षा बंधन के माध्यम से लोगों को जीवन में सकारात्मक विचार अपनाने, बुराइयों से दूर रहने और आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

बनवीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को राखी बांधकर उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस दौरान संस्था से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

أحدث أقدم