तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, चुनाव मैदान में उतरे शिक्षक प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। गुरुवार को निघासन ब्लॉक शिक्षक संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रूप सिंह यादव और महामंत्री पद के प्रत्याशी कुशलपाल सिंह ने तिकुनियां कस्बे में निवास कर रहे शिक्षकों से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
गौरतलब है कि भारत-नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र के कई प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों के शिक्षक तिकुनियां कस्बे में निवास करते हैं। इसी को देखते हुए अध्यक्ष और महामंत्री पद के दोनों प्रत्याशियों ने तिकुनियां पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क किया और चुनाव में समर्थन देने की अपील की।
इस दौरान प्रत्याशियों ने शिक्षकों की समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा भी की। चुनाव नजदीक आने के साथ ही शिक्षक संघ के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है।

إرسال تعليق