तिकुनियां(लखीमपुर खीरी)। अक्टूबर माह में होने बाले बाबा गंगाराम आशीर्वाद महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। कार्यक्रम को संचालन के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है।
25 अक्टूबर दिन रविवार को कस्बे के शिवा पैलेस में होने बाले बाबा गंगाराम आशीर्वाद महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। अग्रवाल रेस्टोरेंट पर हुई बैठक में एक कमेटी का गठन कर जिम्मेदारियों दी गई है। कमेटी में अजय गर्ग(होटल वाले)को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।कमेटी में आशीष अग्रवाल, मनोज जिंदल,नीरज मित्तल,अभय गोयल,हैप्पी कुंछल,अजय अग्रवाल,गौरव गोयल,प्रवीन अग्रवाल,आनंद अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल,मुकेश,शानू,हंसराज,सचिन,आयुष वंसल,सचिन जैन और गौतम गर्ग को कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है। रोहताश अग्रवाल और शिवचरन शर्मा को संरक्षक बनाया गया है। कमेटी का गठन ज्ञान प्रकाश सिंघानिया, सुरेश गोयल,अनिल अग्रवाल,रामेश्वर लाल रस्तोगी,हर्ष और अंकित की मौजूदगी में किया गया।
कार्यक्रम में श्याम मंदिर से दोपहर शोभायात्रा, सायंकाल दीप प्रज्वलन और देर शाम से भजनों की अमृत वर्षा के लिए मुंबई के गायक राकेश बावलिया और एकता केशर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कोलकाता की मशहूर भास्कर द एंड पार्टी नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगी।
إرسال تعليق