मझगई ( लखीमपुर खीरी)- थाना क्षेत्र के ग्राम लोकनपुरवा निवासी एक किसान की गहरे गड्ढे में डूब जाने से मौत हो गई सूचना पर पहुंची मझगई पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम लोकनपुरवा मजरा त्रिलोकपुर निवासी सम्मा 55 अपने खेत में खाद डालने गया था वहीं पर खाद डालनें के बाद गहरे गड्ढे में बोरी धोने चला गया पैर फिसल जाने के बाद उसी गड्ढे में डूब जाने से मौत हो गई काफी समय तक किसान जब घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने तलाश की खेत पर जाकर देखा किसान सम्मा का शव गहरे गड्ढे में उतराता मिलने पर सूचना पुलिस को दे दी गई पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
إرسال تعليق