Top News

नवागत एसडीएम यदुवीर सिंह ने संभाला कार्यभार, बोले— योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता


निघासन (लखीमपुर खीरी)।
निघासन तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी यदुवीर सिंह ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ धरातल पर उतारते हुए पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई। नवागत एसडीएम के पदभार ग्रहण करने पर तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण यादव लेखपाल संघ अध्यक्ष ज्योति प्रकाश वर्मा, मंत्री  विश्वजीत वर्मा, स्टेनो असलम खान सहित तहसील के अधिकारियों, वकीलों, कर्मचारियों आदि ने उनका स्वागत किया।

Post a Comment

أحدث أقدم