निघासन(लखीमपुर खीरी)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत बुधवार को पूरे प्रदेश में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों की श्रृंखला में निघासन विधानसभा-138 का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन रकेहटी स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत प्रताप सिंह ने सभी बूथ अध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाए। उन्होंने कहा कि बूथ ही संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही मजबूती के साथ पुनः सरकार बनाने की ओर अग्रसर होगी।
इस अवसर पर निघासन विधायक शशांक वर्मा, विधानसभा प्रभारी रामजी मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामजी पाण्डेय, जिला मंत्री पंकज गिरी, सिंगाही मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष श्याम प्रताप शाह, उदयभान गुप्ता, अमन साहनी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
إرسال تعليق