Top News

विभागीय लापरवाही बनी जानलेवा, सिंगाही-नौरंगाबाद मार्ग पर गड्ढे में गिरी बाइक, किसान घायल

सिंगाही (लखीमपुर-खीरी)। तहसील निघासन के सिंगाही कस्बे से नौरंगाबाद गांव जाने वाला मुख्य मार्ग विभागीय अनदेखी के चलते हादसों को दावत दे रहा है। शनिवार रात सिंगाही से घर लौट रहे नौरंगाबाद फार्म के एक किसान सड़क पर बने गड्ढे का शिकार हो गए। उनकी बाइक गड्ढे में गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
गौरतलब है कि नौरंगाबाद गांव सहित क्षेत्र के कई गांवों को सिंगाही कस्बे से जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग की मरम्मत का कार्य गन्ना विकास परिषद और लोक निर्माण विभाग के बीच जिम्मेदारी तय न होने के कारण लंबे समय से अटका हुआ है। इसके चलते सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है।
इस वर्ष मानसून की बारिश के दौरान सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया। विभागीय खींचतान के कारण अब तक उसकी मरम्मत या भराई नहीं हो सकी है। शनिवार को नौरंगाबाद फार्म निवासी किसान बलबीर सिंह सिंगाही से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर बने गड्ढे में जा गिरी, जिससे वे घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गए और उपचार के बाद घर वापस ले आए। हादसे के बाद भी संबंधित विभागों ने गड्ढे की भराई या सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।

Post a Comment

أحدث أقدم