Top News

कर्णाली नदी में संदिग्ध हालात में युवक डूबा, तलाश जारी

युवक की तलाश करने की तैयारी करती एसएसबी और पुलिस की टीम
तिकुनियां (खीरी)। इलाके की कर्णाली नदी में नहाते समय एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। उसके साथ मौजूद भाई सुरक्षित बच गया, जिसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय अरुण अपने भाई अरविंद के साथ कर्णाली नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अरुण को डूबता देख अरविंद ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई।
पुल पर तैनात लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक की तलाश शुरू कर दी।
            पैंटून पुल पर खड़ी भीड़
सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर विनय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन तेज कर दी गई। जाल डालकर भी युवक की तलाश की जा रही है।
घटनास्थल पर एसआई कमलेश मिश्रा, आलोक राय, राजस्व निरीक्षक देवी चरण त्रिवेदी, दीपक जाटव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन में जुट चुकी थी। 
तिकुनिया से संतोष मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post