Top News

मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों में आक्रोश

             प्रदर्शन करते ग्रामीण
निघासन-खीरी।
क्षेत्र के गांव रानीगंज में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मंदिर के समीप दुकान खोले जाने की सूचना मिलते ही गांव के लोग एकजुट हो गए और इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान खुलने से उनकी आस्था को ठेस पहुंचेगी, साथ ही गांव का वातावरण भी खराब होगा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुकान को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post