सिंगाही-खीरी। धर्मांतरण के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में नामजद एक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक समेत दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार, मोहित चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने शिव कुमार गौतम, राज कुमार गौतम, विजय कुमार तथा पतरूस के विरुद्ध धर्मांतरण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक शिव कुमार गौतम और विजय कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि राज कुमार गौतम और पतरूस फरार चल रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि वांछित आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक के.सी. तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आवश्यक होने पर न्यायालय से पुलिस रिमांड की मांग भी की जाएगी।
إرسال تعليق